Sun And Mangal Conjunction: वैदिक पंंचांग के अनुसार हर साल त्योहारों और पर्वों पर ग्रह गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहोंं के सेनापति मंगल और ग्रहों के राज सूर्य की युति धनतेरस पर बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
ग्रहों के सेनापति मंगल और ग्रहों के राजा सूर्य की महायुति कन्या राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आक्समिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आप अपनी रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता का उपयोग करके नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सकारात्मक संवाद और समझदारी बढ़ेगी, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। साध ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं इस समय आपके कम्युनिकेशन में सुधार आएगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य की दुर्लभ संंयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं समाज में आपको मान- सम्मान मिलेगा। साथ ही करियर के क्षेत्र में नए मौके प्राप्त हो सकते हैं, जिससे प्रमोशन के योग बन सकते हैं। वहीं व्यापार में भी लाभ की संभावना है। वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में मेहनत और क्षमता की तारीफ हो सकती है। वहीं जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य की महायुति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपके प्रोफेशनल जीवन में स्थिरता और तरक्की आएगी। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय उत्तम रहेगा। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जो कुंवारे लोग हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रहा कोई विवाद सुलझ सकता है। रिश्तों में मधुरता और भरोसे का भाव बढ़ेगा।