Dhanteras 2025 Shopping: हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व होता है, जो धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होती है, जो भाई दूज के साथ समाप्त होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह शुभ दिन 18 अक्टूबर 2025 को पड़ रहा है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धनवंतरी देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। आपको बता दें कि इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, वाहन या नए वस्त्रों की खरीद शुभ मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर कुछ विशेष वस्तुओं की खरीद से मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होती है तथा घर में धन-धान्य और सौभाग्य की वृद्धि होती है। अगर इस बार आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ज्योतिष की मानें तो कुछ शुभ वस्तुएं ऐसी हैं जिन्हें घर लाने से भी मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और धन की वर्षा करती हैं।

साबुत धनिया

धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। वहीं कहा जाता है कि दिवाली के दिन इस धनिए को मां लक्ष्मी को अर्पित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और पैसों की कमी दूर होती है।

हल्दी की गांठ

धनतेरस के दिन साबुत हल्दी यानी हल्दी की गांठ खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को एक हल्दी की गांठ अर्पित करें और बाकी गांठों को लाल या पीले कपड़े में बांधकर धन स्थान पर रख दें। इससे घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गोमती चक्र

धनतेरस के दिन गोमती चक्र खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गोमती चक्र मां लक्ष्मी का प्रतीक होता है और इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि, खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और धन-धान्य की वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन इसे खरीदकर लक्ष्मी पूजन के समय अर्पित करना चाहिए। बाद में इसे तिजोरी या पूजा घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

शमी का पौधा

धनतेरस के दिन शमी का पौधा घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह पौधा भगवान शिव और शनिदेव दोनों को प्रिय है। घर में शमी का पौधा लगाने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि नकारात्मक शक्तियां भी दूर रहती हैं। मान्यता है कि इसे घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।

झाड़ू

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि यह घर की नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता को दूर करती है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदने से शुभ योग बनते हैं और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफ

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें