Mangal Gochar In Scorpio 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक मंगल ग्रह करीब 18 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में राशि परिवर्तन करते हैं। आपको पता दें कि अभी भूमिपुत्र मंगल ग्रह कर्क राशि में भ्रमण कर रहे हैं और वह अक्टूबर में अपनी स्वरात्रि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को जमीन- जायदाद और आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
भूमिपुत्र मंगल देव का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से प्रापर्टी और सुख- सुविधाओं के स्थान में भ्रमण करने जा रहे हैंं। इसलिए इस दौरान आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय पैतृक संपत्ति का भी आपको लाभ मिल सकता है। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान के स्वामी हैं। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। वहीं रुके हुए कार्य पूरे होंगे। साथ ही नौकरी पेशा लोगों को भी धन लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही जो लोग नया काम या व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। वहीं कोई नई संपत्ति, घर या मकान खरीदने के लिए भी समय अनुकूल है। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही जो कार्य आपके रुके हुए थे वो बन सकते हैं। वहीं इस समय आप काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। इस समय कोई प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही व्यापार में मुनाफा कमाने के कई शुभ अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। वहीं रोजगार की तलाश में जुटे लोगों नौकरी मिल सकती है।