Dhanteras 2025 Mantra: हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन धन और आरोग्य की प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन धन के देवता भगवान कुबेर और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, वैभव और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। इस वर्ष धनतेरस का त्योहार आज यानी 18 अक्टूबर, शनिवार को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस दिन कुबेर मंत्र का श्रद्धा से जाप करने पर धन की वृद्धि होती है और जीवन में आर्थिक स्थिरता आती है। ऐसे में आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में…
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Puja Ka Shubh Muhurat)
धनतेरस के दिन पूजन के लिए शुभ मुहूर्त प्रदोष काल यानी 07 बजकर 16 मिनट से लेकर 08 बजकर 20 मिनट तक है। इस दौरान आप भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।
धन्वंतरि मंत्र: (Dhanvantari Mantra)
ॐ धन्वंतरये नमः।
ॐ नमो भगवते धन्वंतरये अमृतकलश हस्ताय सर्व रोगनिवारणाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णवे नमः॥
मां लक्ष्मी के मंत्र: (Maa Lakshmi Mantra)
ॐ लक्ष्म्यै नमः।
ॐ धनाय नमः।
ॐ लक्ष्मी नारायण नमः।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः॥
भगवान कुबेर के मंत्र: (Lord Kuber Mantra)
ॐ कुबेराय नमः।
ॐ धनदाय नमः।
ॐ निधीशाय नमः।
ॐ अष्टलक्ष्मी सदावासाय नमः॥
यम दीपदान मंत्र: (Yama Deep Daan Mantra)
मृत्युनाऽ पाशहस्तेन कालेन भार्या सह।
त्रयोदशीं दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतामिति॥
यह भी पढ़ें:
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।