Kuber Dev Priya Rashi: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां और 27 नक्षत्रों का जिक्र मिलता है। साथ ही इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह और भगवान का आधिपत्य होता है। मतलब इनका संबंध किसी न किसी भगवान और ग्रह से माना जाता है। इसलिए इन राशियों के जुड़े लोगों का नेचर और व्यक्तित्व एक दूसरे से अलग होता है। वहीं हम आपको कुछ ऐसी राशियां के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर कुबेर देव की कृपा बरसती है। साथ ही इन लोगों को कुबेर जी की कृपा से सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही ये लोग अतिध नवान होते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धनु राशि पर कुबेर भगवान मेहरबान होते हैं। इसलिए इन राशियों के लोगों को कुबेर जी अति धनवान बनाते हैं। साथ ही ये लोग बेहद मेहनती और ईमानदार भी होते हैं। साथ ही कुबेर जी की कृपा से इनको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में आने वाली हर एक मुसीबत को ये लोग आसानी से पार कर लेते हैं। इस राशि के जातक जिस चीज में हाथ लगाते हैं उसमें उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि पर भी कुबेर जी का विशेष आशीर्वाद होता है। इन लोगों को जीवन में सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं ये लोग धन की सेविंग करने में माहिर होते हैंं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं। साथ ही समाज में इनका काफी नाम होता है। परिवार में सभी के प्यारे होते हैं। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। ये लोग दूरदर्शी और मेहनती होते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि भी भाग्यशाली राशियों में से एक है, क्योंकि इस राशि के लोगों पर भी कुबेर जी का विशेष आशीर्वाद होता है। इस राशि के लोगों के पास धन- दौलत की कमी नहीं होती है। साथ ही ये लोग जीवन में कुबेर जी की कृपा से खूब मान- सम्मान पाते हैं। भगवान कुबेर के आशीर्वाद से धन पैसा कमाने में कामयाब होते हैं। हर एक छोटे मौके में धन कमाने की काबिलियत इस राशि के जातकों के अंदर होती है।