Dhanteras 2025 Gold-Silver, Vehicle Buying Muhurat: धनतेरस का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पूजनीय माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी कहा जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ-साथ माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि जो व्यक्ति श्रद्धापूर्वक इन देवताओं की आराधना करता है, उसे आयु, आरोग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस दिन हंस महापुरुष योग, त्रिग्रही योग, बुधादित्य राजयोग और शनि प्रदोष व्रत का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस धनतेरस का महत्व कई गुना बढ़ गया है। वहीं, धनतेरस के दिन नए बर्तन, सोना-चांदी या वाहन की खरीदारी शुभ मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस पर सोना-चांदी और वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त और चौघड़िया…..
धनतेरस तिथि 2025 (Dhanteras 2025 Kab Hai)
कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 19 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। शास्त्रों में वर्णित है कि जब प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि होती है, उसी दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस साल यह पर्व आज यानी 18 अक्तूबर को मनाया जा रहा है।
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2025 Puja Ka Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, धनतेरस के दिन पूजन का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में रहेगा, जो शाम 07 बजकर 16 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस पावन समय में भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2025 Shopping Muhurat)
धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए तीन अत्यंत शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। पहला मुहूर्त अमृत काल रहेगा, जो सुबह 08 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट है। दूसरा शुभ समय अभिजीत मुहूर्त है, जो दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा, लाभ-उन्नति चौघड़िया मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 51 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इन मुहूर्तों में की गई खरीदारी को अत्यंत मंगलकारी और समृद्धि दायक माना जाता है।
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त (Dhanteras 2025 Gold-silver Purchase Timing)
धनत्रयोदशी के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त – 12:18 पी एम से 19 अक्टूबर को 06:26 ए एम
धनतेरस पर वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2025 Vehicle Buying Muhurat)
- सुबह: 7:49 AM बजे से 9:15 AM बजे तक
- दोपहर: 1:32 PM बजे से 4:23 PM बजे तक
- शाम: 6:36 PM बजे से रात 8:32 PM बजे तक
धनतेरस 2025 शुभ चौघड़िया मुहूर्त (Dhanteras 2025 Choghadiya Muhurat)
दिन का चौघड़िया
- शुभ-उत्तम- 07:51 ए एम से 09:17 ए एम
- लाभ-उन्नति- 01:36 पी एम से 03:02 पी एम
- अमृत-सर्वोत्तम- 03:02 पी एम से 04:28 पी एम
रात्रि का चौघड़िया
- लाभ-उन्नति- 05:54 पी एम से 07:28 पी एम
- शुभ – उत्तम- 09:02 पी एम से 10:36 पी एम
- अमृत – सर्वोत्तम- 10:36 पी एम से 19 अक्टूबर को सुबह 12:10 तक
- लाभ – उन्नति– 04:52 ए एम से 19 अक्टूबर को 06:26 ए एम
यह भी पढ़ें:
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।