Dhanteras 2025 Guru Gochar 2025 Jupiter Planet Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु ग्रह 12 साल बाद अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही आय में वृद्धि और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं संतान से जुड़ा समाचार मिल सकता है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये किन ऱाशि के लोग हैं…

दिवाली से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, 84 साल बाद बनेगा नवपंचम पावरफुल राजयोग, आकस्मिक धनलाभ के योग

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण करेंगे। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरी करने वालों को प्रमोशन और तरक्की प्राप्त हो सकती है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra Zodiac)

गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु आपकी राशि से कर्म स्थान में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान में आपको कई आर्थिक लाभ हो सकते हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग करियर की शुरुआत कर रहे हैं, उनके लिए यह अवधि लाभकारी साबित हो सकती है। वहीं इस दौरान कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत लोगों को नेतृत्व के नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा या विदेश से संबंधित कामों में भी सफलता मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं पिता और गुरु के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उच्च राशि कर्क में प्रवेश शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सकारात्मक संवाद और समझदारी बढ़ेगी, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही जो लोग सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

100 साल बाद दिवाली पर बनेगा शक्तिशाली त्रिग्रही योग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल