Budhaditya Rajyog In Libra: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। यह राजयोग तुला राशि में बनेगा। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इस समय धनलाभ और करियर में तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से प्रथम स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस दौरान आपके कार्य करने की शैली बेहतर होगी। वहीं अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए काम बन सकते हैं। साथ ही मेहनत करने पर सफलता मिल सकती है। वहीं सेहत अच्छी रहने वाली है। साथ ही अविवाहित जातकों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। इस समय मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
बुधादित्य राजयोग बनने से कर्क राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से भौतिक सुख और प्रापर्टी के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप धन की बचत कर पाएंगे। साथ ही इस दौरान करियर के क्षेत्र में नए मौके प्राप्त हो सकते हैं, जिससे प्रमोशन के योग बन सकते हैं। वहीं व्यापार में भी लाभ की संभावना है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिलेगा। साथ ही आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि ये योग आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान बेरोजागार लोगों को नौकरी मिल सकती है। इस दौरान आपके कई अधूरे पड़े प्रॉजेक्ट इस वक्त आरंभ हो सकते हैं और आपको इनमें आगे चलकर बड़ा लाभ होगा। वहीं कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत लोगों को नेतृत्व के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान विदेश यात्रा या विदेश से संबंधित कामों में भी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सकारात्मक संवाद और समझदारी बढ़ेगी, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं धन की सेविंग आप कर सकते हैं।