Shadashtak Yog: धनतेरस के खास मौके पर कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। इसके साथ ही एक अशुभ योग भी बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। वहीं, केतु ग्रह कन्या राशि में है। ऐसे में षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। जब कुंडली में शनि और केतु छठवें और आठवें भाव में विराजमान होने से इस योग का निर्माण होता है। षडाष्टक योग बनने से कुछ राशि के जातकों के जातकों को साल 2024 में संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं षडाष्टक योग बनने से किन राशियों को रहना होगा सतर्क…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
षडाष्टक योग बनने से इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। शारीरिक के साथ-साथ मानसिक और आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर निवेश करने की सोच रहे है, तो थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वृषभ राशि वाले अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल करके रखें, क्योंकि इससे आपके रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
शनि केतु से बनने वाला षडाष्टक योग वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन पर भी बुरा असर डाल सकता है। इसलिए इस राशि के जातकों वाद-विवाद से थोड़ा दूर रहने की जरूरत है। बेकार के खर्च से परेशान हो सकते हैं। हर काम में किसी न किसी तरह से अड़चन आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपके सहयोगी आपके काम को खुद का कहकर उच्च अधिकारी के नजरों में अच्छा बन सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
मीन राशि के जातकों को साल 2024 में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। कानूनी मामलों में भी हार का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। दुर्घटना होने के चांसेस काफी अधिक बन रहे हैं। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।