Dhanteras 2023 Puja Time: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि तिथि को भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी के कारण आज आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि जी की जयंती भी मनाई जाती है। आज के दिन लक्ष्मी माता, कुबेर भगवान की पूजा करने का भी विधान है। मान्यता है कि आज के दिन सोना-चांदी, बर्तन के साथ अन्य चीजों की खरीदारी करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि, धन-संपदा बनी रहती हैं। आइए जानते हैं शहर के अनुसार खरीदारी का शुभ मुहूर्त।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस के दिन यानी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है।
अभिजीत मुहूर्त- 10 नवंबर को धनतेरस पर सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक।
शुभ चौघड़िया- सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 1 बजकर 22 मिनट तक।
चर चौघड़िया- शाम 04 बजकर 07 मिनट से शाम 05 बजकर 30 मिनट तक

शहर के अनुसार धनतेरस पूजा मुहूर्त (Dhanteras Puja Muhurat 2023 City Wise)

नई दिल्ली – शाम 05 बजकर 47 मिनट से से 07 बजकर 43 मिनट तक
मुंबई – शाम 06 बजकर 20 मिनट से 08 बजकर 20 मिनट
नोएडा – शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 42 मिनट तक
गुरुग्राम – 05 बजकर 48 मिनट से 07 बजकर 44 मिनट तक
पुणे – 06 बजकर 17 मिनट से 08 बजकर 17 मिनट तक
चेन्नई – 06 बजे से 08 बजकर 02 मिनट तक
कोलकाता – 05 बजकर 13 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक
हैदराबाद – शाम 06 बजे से 08 बजकर 01 मिनट
बेंगलुरु – शाम 06 बजकर 10 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट तक
चंडीगढ़ – 05 बजकर 45 मिनट से 07 बजकर 39 मिनट तक
अहमदाबाद – 06 बजकर 15 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट तक
मेरठ – 05 बजकर 45 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक
गाजियाबाद – 05 बजकर 46 मिनट से 07 बजकर 42 मिनट तक
वाराणसी – सुबह 05 बजकर 30 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक
लखनऊ – 05 बजकर 35 मिनट से 07 बजकर 32 मिनट तक
गोरखपुर – 05 बजकर 26 मिनट से 07 बजकर 22 मिनट तक
बरेली – शाम 05 बजकर 39 मिनट से 07 बजकर 34 मिनट तक
इंदौर – शाम 06 बजकर 03 मिनट से 08 बजकर 01 मिनट तक
कानपुर- शाम 05 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट तक
मथुरा- शाम 5 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 43 मिनट तक
जयपुर – शाम 05 बजकर 56 मिनट से 07 बजकर 52 मिनट तक
जम्मू – 05 बजकर 49 मिनट से 07 बजकर 42 मिनट तक
देहरादून – 05 बजकर 41 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक
पटना – शाम 05 बजकर 21 मिनट से 07 बजकर 18 मिनट तक
शिमला- 05 बजकर 43 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक
जम्मू- 05 बजकर 49मिनट से 07 बजकर 42 मिनट तक
श्रीनगर- 05 बजकर 46 मिनट से 07 बजकर 39 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।