Dhanteras 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल धनतेरस पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल धनतेरस का दिन काफी खास है, क्योंकि कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव हुआ है। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग करीब 59 साल के बाद बना है।

बता दें कि इस बार गुरु बृहस्पति अपनी राशि मेष में, शुक्र अपनी मित्र राशि कन्या राशि में और सूर्य तुला राशि में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही शनिदेव भी अपनी राशि कुंभ राशि में करीब 30 साल बाद विराजमान हुए हैं, जिससे शश योग का भी निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही देवताओं के गुरु बृहस्पति अपनी सातवीं दृष्टि से सूर्य को देख रहे हैं। धनतेरस में बन रहे इस योग से कुछ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के साथ बिजनेस, व्यापार में खूब मुनाफा हो सकता है। आइए जानते हैं धनतेरस का दिन किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि में गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलने वाला है। व्यापार में भी खूब मुनाफा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

ग्रहों की स्थिति के हिसाब से मिथुन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। धनतेरस के मौके पर भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ धन-संपदा की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। उच्च अधिकारी आपका काम देखते हुए पदोन्नति या इंक्रीमेंट दे सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को भी मुनाफा मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इससे आपको भविष्य में काफी लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलने के साथ कार्यस्थल में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। बिजनेस में भी कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। शारीरिक और मानसिक समस्याओं से निजात मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की भी किस्मत चमक सकती हैं। नई नौकरी तलाश कर रहे लोगों को अब सफलता हासिल हो सकती हैं।