Dhanteras 2018 Gold Buying Shopping Shubh Muhurat, Time: धनतेरस कार्तिक माह की त्रयोदशी के दिन पड़ता है। इस साल यह सोमवार(5 नवंबर) को पड़ रहा है। धनतेरस पर लोग सोने से बनी चीजें खरीदना पसंद करते हैं। इस दिन सोने की चीजें खरीदना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि धनतेरस पर सोने और चांदी की चीजें खरीदने से घर में लक्ष्मी निवास करती हैं और सुख-समृद्धि लाती हैं। इसीलिए घर में इस दिन हमेशा कोई नई चीज भी लाने के लिए कहा जाता है। धनतेरस के दिन पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान धनवंतरी और कुबेर की पूजा की जाती है। इस पूजा से धन और आरोग्य लाभ होने की मान्यता है।
कई नई चीजें अपने साथ इस दिन घरों में रातभर दिए जलाकर रखी जाती हैं। माना जाता है कि इससे घर में बुराई निवास नहीं कर पाती। इस दिन घरों में देवी लक्ष्मी को खुश करने के लिए भजन भी गाए जाते हैं। धनतेरस पर लोग धन की वर्षा के लिए नए बर्तन और आभूषण खरीदते हैं। ऐसी मान्यता है कि धातु नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करती है। माना जाता है कि धातु से आने वाली तरंगे भी थेराप्यूटिक प्रभाव पैदा करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा माना गया है।
धनतेरस पर सिर्फ सोने और चांदी की ही नहीं बल्कि कई अन्य सामानों की भी खरीददारी की जाती है। कई लोग इस मौके पर बाइक या कार लेना पसंद करते हैं। कुछ लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे टीवी, वॉशिंग मशीन आदि लेना पसंद करते हैं। इस मौके पर लोग मोबाइल फोन भी खरीदते हैं। फेस्टिव सीजन सोना और चांदी खरीदने के लिए सबसे बढ़िया मौका होता है। धनतेरस हो या फिर दिवाली। घर में मां लक्ष्मी को लाने की परंपरा के तहत लोग खूब खरीदारी करते हैं।