Vastu Tips for Wealth: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु शास्त्र अनुसार ना बना हो, तो हमारे जीवन में कलह रहती है। साथ ही दरिद्री का वास हो जाता है और जिस घर में दरिद्री का वास हो जाता है, वहां से मां लक्ष्मी चली जाती हैं। वहीं अगर घर को वास्तु शास्त्र द्वारा बनाया गया हो तो उस घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। साथ ही वहां हमेशा धन के देवता कुबेर का वास रहता है। 

वहीं वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे छोटे- छोटे उपाय बताए गए हैं, जिनसे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाई जा सकती है। वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि इन उपायों की मदद से आर्थिक तंगी बहुत जल्द दूर हो सकती है। कहते हैं कि इन उपायों से घर में धन वृद्धि के योग बनते हैं, इसलिए इन वास्तु टिप्स को बहुत कारगर माना जाता है। आइए जानते हैं ये उपाय कौन से हैं…

सड़े हुए फलों को घर से बाहर फेंके:

कई लोगों के घरों में फल और खाने-पीने की चीजें ऐसे ही पड़े हुए सड़ते रहते हैं। कहा जाता है कि ऐसी स्थिति बनने से घर में नकारात्मक ऊर्जाएं एकत्रित हो जाती हैं और धन आगमन पर रोक लग जाती है। इसलिए कोशिश करें कि आपके घर में जो भी सड़ा हुआ खाद्य पदार्थ हो उसे घर से बाहर निकालें और अगली बार सिर्फ उतनी ही चीजें लाएं, जिन्हें खाकर खत्म किया जा सके।

पूर्व दिशा की दीवार पर हो पीला रंग:

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा की दीवार पर पीला रंग होना चाहिए। कहा जाता है कि घर में इस दिशा से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और दीवार पर पीला रंग इसे और अधिक शुभ बनाकर धन आगमन के योग बना सकता है। इसलिए धन प्राप्ति के इस उपाय को बहुत कारगर माना जाता है।

दरवाजे पर लगाएं लाल डोरी:

मान्यता है कि दरवाजे पर लाल रंग की डोरी लगाना अत्यंत शुभ और सरल उपाय है। इस आसान उपाय को करने से घर में धन वर्षा के योग बनाए जा सकते हैं। कोशिश करें कि आप दरवाजे के दाहिनीं ओर लाल रंग की डोरी बांधें।

धन आगमन के छोटे मौकों को न करें इग्नोर:

 मान्यता है कि जब घर में धन आगमन के योग बनने शुरू होते हैं तो धीमी गति से थोड़ा-थोड़ा पैसा घर में आता चला जाता है। कहते हैं कि जो लोग कम पैसे को देखकर मुंह बनाते हैं, उनके पास अपार धन नहीं आ पाता है। इसलिए कम पैसे को भी खुशी के साथ एक्सेप्ट करना सीखें। जानकार बताते हैं कि इससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है और घर में धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022