Devshayani Ekadashi 2024 Date: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है और यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। वहीं आपको बता दें कि साल में कुल 24 एकादशी आती हैं। जिसमें एक कृष्ण पक्ष तो दूसरी शुक्ल पक्ष में आती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं देवशयनी एकादशी के बारे में जो आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में आती है। आपको बता दें कि इस साल देवशयनी एकादशी 17 जो जुलाई को मनाई जाएगी। वहीं मान्यता है इस दिन से भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार महीनों के लिए शयन करने के लिए चले जाते हैं। जिस कारण शादी विवाह, गृहप्रवेश, नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। वहीं देवउठनी एकादशी से मांंगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत होती है। आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त…
देवशयनी एकादशी तिथि 2024 (Devshayani Ekadashi 2024 Tithi)
वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल एकादशी की तिथि की शुरुआत 16 जुलाई रात 8 बजकर 32 मिनट से होगी। वहीं जिसका अंत 17 जुलाई रात 9 बजकर 1 मिनट पर होगा। इसलिए उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए एकादशी का व्रत 17 जुलाई को रखा जाना ही शुभ रहेगा।
देवशयनी एकादशी शुभ मुहूर्त 2024 (Devshayani Ekadashi 2024 Shubh Muhurat)
पंचांग के मुताबिक देवशयनी एकादशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 5 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे तक आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा आराधना कर सकते हैं। देवशयनी एकादशी पर अनुराधा नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, शुभ योग और शुक्ल योग जैसे योगों का निर्माण हो रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।
देवशयनी एकादशी धार्मिक महत्व
देवशयनी एकादशी पर व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी मनोकामनाओंं की पूर्ति होती है। वहीं साथ ही इस व्रत को रखने से अंत समय में आपको मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आरोग्य और धन-धान्य की भी प्राप्ति होती है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है।
