Dev Uthani Ekadashi 2023: देवउठनी एकादशी का शास्त्रों में विशेष महत्व है और यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है जो भी व्यक्ति इस पूरे दिन व्रत रखकर भगवान की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं चातुर्मास की शुरुआत दे‌वशयनी एकादशी से होती है और इसका समापन देवउठनी एकादशी पर होता है।

आपको बता दें कि चातुर्मास के दौरान सभी मांगलिक विवाह, मुंडन, जनेऊ संस्कार कार्यों पर रोक लगा जाती है। देवउठनी एकादशी से सारे शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। मान्यता के अनुसार, देवशयनी एकादशी से चार माह बाद देवउठनी एकादशी पर भगवान श्री हरि जागते हैं और इसी के बाद मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाता है। इस साल देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी की तिथि और धार्मिक महत्व…

देवउठनी एकादशी तिथि 2023

पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ही देवउठनी एकादशी कहा जाता है जो इस साल 22 नवंबर की रात 9 बजकर 12 मिनट से आरंभ होगी और इसका अंत अगले दिन 23 नवंबर की रात 11 बजकर 03 मिनट पर होगा। इसलिए उदयातिथि को आधार मानते हुए देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जाएगी। 

देवउठनी एकादशी का महत्व (Dev Uthani Ekadashi 2023 Importance)

वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल देवशनयी और देवउठनी एकादशी आती है। आपको बता दें कि देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु निद्रा में चले जाते हैं। जिससे सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं। साथ ही देवउठनी एकादशी से भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं। और चातुर्मास समाप्त होता है। भगवान विष्णु के निद्रा से जागने के साथ ही सभी मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते हैं। वहीं देवउठनी एक अबूझ मुहूर्त होता है। जिसमें बिना पंचांग देखे सभी मांगलिक कार्यक्रम किए जा सकते हैं। इसलिए किसी मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है। देवउठनी एकादशी के अगले दिन यानी द्वादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और तुलसी जी का विवाह होता है। इस दिन घरों के बाहर और पूजा स्थल पर दीये जलाने चाहिए। साथ ही रात में भगवान विष्णु समेत सभी देव दावताओं का पूजन करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल