Dev Uthani Ekadashi 2023: सभी एकादशियों में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। क्योंकि इस दिन से मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। क्योंकि चातुर्मास की शुरुआत दे‌वशयनी एकादशी से होती है और इसका समापन देवउठनी एकादशी पर होता है।आपको बता दें कि चातुर्मास के दौरान सभी मांगलिक विवाह, मुंडन, जनेऊ संस्कार कार्यों पर रोक लगा जाती है और देवउठनी एकादशी से सारे शुभ कार्य आरंभ हो जाते हैं। वहीं इसे हरि प्रबोधिनी एकादशी और देवुत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही देवशयनी एकादशी से चार माह बाद देवउठनी एकादशी पर भगवान श्री हरि जागते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। आपको बता दें कि इस साल देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त…

देवउठनी एकादशी तिथि 2023

वैदिक पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ही देवउठनी एकादशी कहा जाता है जो इस साल 22 नवंबर की रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन अगले दिन 23 नवंबर की रात 11 बजकर 03 मिनट पर होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जाएगी। 

देवउठनी एकादशी 2023 पारण समय

इस दिन जो लोग व्रत रखेंगे, वो लोग  24 नवंबर को सुबह 06 बजकर 52 मिनट से सुबह 08 बजकर 58 मिनट के बीच कभी भी पारण कर सकते हैं। क्योंकि 24 नवंबर को द्वादशी तिथि की समाप्ति शाम 07 बजकर 05 मिनट पर होगी।

देवउठनी एकादशी 2023 पर बन रहे 3 शुभ योग

वैदिक पंचांग के अनुसार इस दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं। जिसमें रवि योग सुबह 6 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। साथ ही इसके बाद सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 5 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो कि 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। साथ ही इस दिन सिद्ध योग दिन में 11 बजकर 53 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन सुबह 9 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषम ें इन योगों का विशेष महत्व है। मान्यता है जो व्यक्ति इन योगों में पूजा- अर्चना का दोगुना फल प्राप्त होता है। देवउठनी एकादशी पर पंचांग देखे सभी मांगलिक कार्यक्रम किए जा सकते हैं। इसलिए किसी मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल