Dev Uthani Ekadashi 2023 Upay: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं। इस एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन से सभी शादी, विवाह और मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। वहीं इस दिन दान- पुण्य करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि  ज्योतिष शास्त्र में देव उठनी एकादशी का महत्व बताते हुए गन्ने के कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत

कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को विशेष प्रिय है। क्योंकि इसी महीने देवउठनी एकादशी पर लक्ष्मी स्वरूप माता तुलसी का विवाह शालिग्राम भगवान से हुआ था। इसलिए जो  व्यक्ति एकादशी से पूर्णिमा तक प्रतिदिन घी का दीपक जलाता है उसके जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत रहतीहै। 

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करें ये उपाय

यदि आपका जीवनसाथी के साथ तनाव रहता हो या फिर वैवाहिक जीवन में कलह रहती हो तो देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर 7 बार कलावा लपेटे। साथ ही और माता तुलसी और नारायण से प्रार्थना करें. इससे शांति और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

इस दिन मां तुलसी की पूजा करें। साथ ही  और तुलसी के पौधे में कच्चे दूध में गन्ने के रस मिलाकर अर्पित करें। इसके बाद पांच देसी घी के दीपक जलाकर आरती करें। ऐसा करने से धन में वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 

सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

अगर आपके जीवन में सुख- समृद्धि का अभाव हो तो आप देवउठनी एकादशी पर प्रदोष काल में शिवलिंग का गन्ने का रस से अभिषेक करें। ऐसा करने आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। वहीं गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। वहीं माता लक्ष्मी को गन्ना अति प्रिय है इसलिए देवउठनी एकादशी से लेकर पूर्णिमा तिथि तक हर रोज माता लक्ष्मी का गन्ने के रस का भोग लगाएं। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा रहेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल