Dev Deepawali 2023: हिंदू धर्म में देव दीपावली का विशेष महत्व है। हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन स्नान, दान, दीपदान करने के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा करना विशेष माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन शिव जी ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसी के कारण इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इसके अलावा इस दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। इस कारण इस दिन देवी-देवता की पूजा, दीपदान करने के साथ-साथ कुछ कामों को अवश्य करना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा के दिन कौन से कार्य करना होगा शुभ…

देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये काम

पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की कथा सुनना या फिर पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु की असीम कृपा होती है।

देव दीपावली के दिन दान देने का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन जरूरतमंद लोगों को फल, अनाज, गर्म वस्त्र आदि का दान करें।

देव दीपावली पर नदी स्नान का विशेष महत्व है। अगर आप नदी नहीं जा पा रहे हैं, तो घर में स्नान वाले पानी में थोड़ा सा गंगाजल डाल लें।

देव दीपावली के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने के साथ सूर्य को अर्घ्य जरूर दें। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए एक तांबे के लोटे में जल, सिंदूर, अक्षत और लाल फूल डाल लें।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसलिए शिवलिंग में जल चढ़ाने के साथ शमी पत्र, बेलपत्र, धतूरा आदि भी चढ़ाएं।

भगवान शिव के अलावा गणेश जी, माता पार्वती, कार्तिकेय भगवान के साथ नंदी जी की भी पूजा करें।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी के किनारे दीपदान करने का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन 5, 11, 21, 51 या फिर 108 दीपक जलाएं।

घर के प्रवेश द्वार और तिजोरी के सामने रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। इसलिए देव दीपावली के मौके पर फूल, रंग आदि की रंगोली जरूर बना लें।

घर के आंगन, प्रवेश द्वार में घी का दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।