Grah Gochar Deepawali 2024: वैदिक ज्योतिष में गोचर का मतलब होता है ग्रहों की चाल। जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में जाता है तो उसे गोचर कहते हैं। ये गोचर हमारे जीवन पर काफी असर डालते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह अलग-अलग समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। हाल ही में, 23 अक्टूबर 2024 को बुध ग्रह का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश हुआ। उसके बाद, 24 अक्टूबर को गुरु बृहस्पतिवार स्वाति नक्षत्र में जाएंगे। इसके साथ ही, शुक्र और मंगल भी अपने नक्षत्र में बदलाव कर रहे हैं। 27 अक्टूबर को शुक्र ज्येष्ठा में और 28 अक्टूबर को मंगल पुष्य नक्षत्र में गोचर करेगा। फिर 29 अक्टूबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद 30 अक्टूबर को वरुण ग्रह यानी नेपच्यून पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार,इन सभी नक्षत्र परिवर्तन का असर 12 राशियों पर पड़ने वाला है। लेकिन ज्योतिषियों का कहना है कि इनमें से 5 राशियों के जातकों के लिए ये समय काफी शुभ हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।
दीपावली 2024 से पहले इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा
मेष राशि
इस राशि के लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। खोया हुआ प्यार वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए समय भाग्यशाली साबित होने वाला है। नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। नई नौकरी के अवसर भी खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रेम जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को दिवाली से पहले यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए शुभ साबित होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। पार्टनर के साथ खूबसूरत समय बिताने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों को लाभ ही लाभ मिलने वाला है। आमदनी का नया जरिया मिलेगा। मां लक्ष्मी की बरसेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें