Deepawali 2024: दीपावली हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहारों में से एक है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही दिवाली के खास मौके पर लोग अपने घरों को दीपों, रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाते हैं। ज्योतिष की मानें तो इस दिन पूजा के साथ-साथ दान करना बहुत शुभ माना जाता है। दान करने से पुण्य मिलता है और इससे हमारी जिंदगी में सुख, शांति और धन का वास होता है। ऐसे में अगर इस दिवाली आप राशि अनुसार दान करेंगे तो इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। तो चलिए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए दिवाली पर क्या दान करना चाहिए।
दीपावली 2024 पर राशि अनुसार करें दान (Deepawali 2024 Rashi Anusar Kare Daan in Hindi)
मेष राशि
अगर आप मेष राशि के हैं, तो इस दिवाली किसी मंदिर में झाड़ू दान करें। झाड़ू को लक्ष्मी माता का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि दिवाली के दिन इसे दान करने से घर में खुशियां आती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती हैं।
वृषभ राशि
ज्योतिष की मानें तो वृषभ राशि के जातक को इस दीवाली जरूरतमंदों को खाना खिलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होगी और पापों से मुक्ति भी मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग दीवाली के दिन किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा।
कर्क राशि
अगर आप कर्क राशि के हैं, तो इस दिवाली पानी का दान करें। ज्योतिष की मानें तो दीवाली के दिन पानी का दान करने से आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए दिवाली पर पीली मिठाई का दान करना शुभ रहेगा। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी और देवी-देवताओं की कृपा मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग भी इस दिन झाड़ू दान करें। इससे घर में खुशियां बढ़ेंगी और पैसे की कमी दूर हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों को इस दिन अन्न का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे माता लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा की कृपा मिलती है, जिससे घर में खुशियों और समृद्धि का वास होता है।
वृश्चिक राशि
इस दीवाली वृश्चिक राशि के लोग गुड़ का दान करें। गुड़ का दान करने से सफलता के नए रास्ते खुलते हैं। इसके साथ ही पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए दिवाली पर पीली मिठाई या पीले रंग के कपड़े का दान करना शुभ रहेगा। मान्यता है कि इससे आपके ग्रह शांत होंगे और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के लोग किसी मंदिर या अनाथाश्रम में पुस्तक का दान करें। ऐसा करने से ऊंचा मुकाम पाने के अवसर बढ़ेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग दिवाली पर किसी जरूरतमंद को कंबल का दान करें। इससे देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद मिलेगा और घर में खुशियों का आगमन होगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोग पानी दान करें। ज्योतिष शास्त्र में पानी का दान सबसे बड़ा दान माना जाता है। ऐसे में दीवाली के दिन पानी का दान करने से पापों से मुक्ति मिलेगी और ग्रह शांत होंगे।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें