December 2023 Vrat Tyohar And Grah Gochar: साल 2023 का आखिरी माह दिसंबर महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म के लिए ये महीना काफी खास होने वाला है, क्योंकि इसमें कई बड़े तीज-त्योहाकर पड़ने के साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव हो रहा है। दिसंबर माह की शुरुआत में कालभैरव जयंती के साथ हो रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ इस महीने की शुरुआत हो रही है।
दिसंबर माह के पहले दिन पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है। इसके साथ ही इस मास का समापन पौष मास की चतुर्थी तिथि के साथ हो रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर नहीने में उत्पन्ना एकादशी, भौमवती अमावस्या, मोक्षदा एकादशी, क्रिसमस, विवाह पंचमी, गीता जयंती, अनंग त्रयोदशी से लेकर पौष मास का आरंभ हो रहा है। आइए जानते हैं हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर माह में पड़ने वाले व्रत त्योहारों के साथ ग्रहों के राशि परिवर्तन की तिथियां…
दिसंबर 2023 तीज त्योहार
05 दिसंबर 2023, मंगलवार- कालाष्टमी, कालभैरव जयंती
08 दिसंबर 2023, शुक्रवार – उत्पन्ना एकादशी
10 दिसंबर 2023, रविवार- प्रदोष व्रत
11 दिसंबर 2023, सोमवार- मासिक शिवरात्रि
12 दिसंबर 2023, मंगलवार- अमावस्या, भौमवती अमावस्या, गौरी तपो व्रत, दर्श अमावस्या
14 दिसंबर 2023, गुरुवार- चंद्र दर्शन
16 दिसंबर 2023, शनिवार- धनु सक्रांति (सूर्य का धनु राशि में प्रवेश),वरद चतुर्थी
17 दिसंबर 2023, रविवार- विवाह पंचमी, नाग पंचमी (तेलुगु)
18 दिसंबर 2023, सोमवार-स्कंद षष्टी
20 दिसंबर 2023, बुधवार- दुर्गाष्टमी व्रत
22 दिसंबर 2023, शुक्रवार- गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी,
23 दिसंबर 2023, शनिवार- वैकुण्ठ एकादशी, मत्स्य द्वादशी
24 दिसंबर 2023, रविवार- अनंग त्रयोदशी व्रत, प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 दिसंबर 2023, सोमवार- क्रिसमस, रोहिणी व्रत
26 दिसंबर 2023, मंगलवार- मार्गशीष पूर्णिमा, सत्य व्रत, अन्नपूर्णा जयंती, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा, दत्तात्रेय जयंती
27 दिसंबर 2023, मंगलवार- पौष मास आरंभ
30 दिसंबर 2023, शनिवार- संकष्टी गणेश चतुर्थी, अखुकथ संकष्टी चतुर्थी
दिसंबर 2023 ग्रह गोचर
13 दिसंबर 2023- बुध ग्रह धनु राशि में हो रहे वक्री
16 दिसंबर 2023- सूर्य का धनु राशि में प्रवेश
25 दिसंबर 2023- शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश
27 दिसंबर 2023- मंगल का धनु राशि में प्रवेश
28 दिसंबर 2023- बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश
31 दिसंबर 2023- बृहस्पति मेष राशि में हो रहे मार्गी
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।