Samudrik Shastra: ज्योतिष में जैसे कुंडली में बैठे ग्रहों का विश्लेषण करके किसी व्यक्ति के वर्तमान, भूत और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र अनुसार व्यक्ति के शऱीर पर मौजूद अंगों की बनावट, आकार को देखकर विश्लेषण किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं दांतों की आकृति के बारे में, जिनको देखकर किसी भी व्यक्ति के नेचर और व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। इसके अलावा दांतों की बनावट से भी व्यक्ति के भाग्य, धन और जीवन के सुख-दुःख के बारे में जाना जा सकता है। आइए जानते हैं…
सफेद और सुंदर दांत
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के दांत सफेद और सुंदर होते हैं ये लोग भाग्य के धनी होते हैं। साथ ही इनका स्वभाव काफी मिलनसार होता है। ये सबके साथ मिल-जुलकर रहते हैं और इसी कारण से ये चार लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र भी बने रहते हैं। ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं। साथ ही ये लोग कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं।
दांतों के बीच में अगर जगह हो तो
अगर किसी व्यक्ति के दांतों के बीच गेप है तो ऐसे व्यक्ति थोड़े चालाक किस्म के होते हैं और ये लोग सामने वाले से आसानी से अपना काम निकाल लेते हैं। साथ ही सामने वाला व्यक्ति इनसे बहुत जल्दी प्रभावित हो जाता है। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहने की कोशिश करते हैं। साथ ये लोग किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं।
छोटे दांतों वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के दांंत छोटे होते हैं। ये लोग वे लोग बहुत ही मतलबी और लालची किस्म के होते हैं। अपने स्वार्थ के चक्कर में ये लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग बिजनेस माइंडेड होते हैं। साथ ही ये सपने संबंधों को अच्छे से निभाना जानते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहते हैं।
चौड़ाई में अधिक दांतों वाले लोग
अगर किसी व्यक्ति के दांत चौड़ाई से अधिक चौड़े होते हैं, उन लोगों को किसी भी चीज से डर नहीं लगता है। ये लोग साहसी और निडर होते हैं। साथ ही ये लोग स्वाभिमानी होते हैं। वहीं इन लोगों की कार्य करने की शैली बहुत अलग होती है।
