Conjunction Of Shani And Budh: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक साल 2026 में कई शुभ ग्रहों की युति का निर्माण होने जा रहा है जिसमें न्यायाधीश शनि और व्यापार के दाता बुध ग्रह का नाम शामिल है।आपको बता दें कि साल 2026 की शुरुआत में बुध और कर्मफल दाता शनि का संयोग बनने जा रहा है। मीन राशि में शनि और बुध की युति लगभग 30 साल बाद बनने जा रही है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Pisces Zodiac)
बुध और शनि का संयोग आप लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस साल आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस दौरान करियर में नया मुकाम हासिल करने का अवसर मिलेगा। साथ ही जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह उत्तम समय है। वहीं पैसों की आवक बढ़ेगी और धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और शनि की युति लाभप्रद साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए आप लोगों की आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। साथ ही इनकम के नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है। वहीं संतान की तरक्की हो सकती है। कामकाजी जीवन में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही नए अवसर सामने आएंगे। वहीं परिवार और सामाजिक दायरे में आपकी पहचान और सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में मधुरता आएगी, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और शनि का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दूसरे स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय नए लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे जिससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लेखन, संचार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। वहीं यह दौरान आत्मबल, सफलता और साहस में वृद्धि का है। साथ ही कोई बड़ा कार्य या प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। वहीं नई नौकरी, वाहन या संपत्ति मिलने की संभावना है। वहीं इस समय इच्छाओं की पूर्ति होगी।
