Significance of Falling Lizard: छिपकली का हर घर में होना एक सामान्य सी प्रक्रिया है। वहीं कुछ लोग छिपकली को देखकर डर जाते हैं। लेकिन छिपकली को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है और कई मौकों पर इसका दिखना बेहद ही शुभ होता है। वहीं शकुन शास्त्र अनुसार छिपकली का शरीर पर गिरना एक महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है। आइए जानते हैं छिपकली का शऱीर के किस अंग पर गिरने का क्या अर्थ होता है…

महिला के बाएं हाथ पर छिपकली का गिरना

शकुन शास्त्र अनुसार यदि किसी महिला के बाएं हाथ पर छिपकली गिरती है तो एक अशुभ संकेत माना जाता है। साथ ही इसका मतलब है कि आने वाले दिनो में महिला को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है या कोई अशुभ सूचना मिल सकती है। वहीं कोई बनता- बनता काम बिगड़ सकता है।

दाएं हाथ पर छिपकली का गिरना

वहीं यदि छिपकली किसी महिला के दाएं हाथ पर गिरती है तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। साथ ही इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में महिला को धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। रुका हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

छिपकली का जमीन पर गिरना

शकुन शास्त्र के अनुसार छिपकली का जमीन पर गिरना अशुभ माना जाता है। साथ ही इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपके घर में कोई अनहोनी होने वाली है और आपको सतर्क रहने की जरूरत है। मतलब कोई जरूरी काम रुक सकता है।

मंदिर में छिपकली का दिखाई देना

वहीं अगर आपको घर के मंदिर में छिपकली दिखाई दे तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि आपको आने वाले दिनों में आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने वाला है।

पुरुष की छाती पर छिपकली गिर जाए

अगर किसी पुरुष की छाती पर दाईं ओर छिपकली गिर जाए तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। साथ ही इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके घर में खुशियां आने वाली हैं। साथ ही आपका कोई जरूरी काम बनने वाला है। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति के सिर पर छिपकली का गिरना अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल