Chhath Puja Surya Arghya Mantra 2025: सनातन धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया की आराधना का प्रतीक माना जाता है। आज से चार दिवसीय इस महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। पहला दिन नहाय-खाय, दूसरा खरना, तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और चौथे दिन उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न किया जाएगा। छठ महापर्व को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि जो भी भक्त इस व्रत को श्रद्धा और शुद्धता के साथ करते हैं, तो उन पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है। वहीं, सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते समय कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि सच्चे मन से इन मंत्रों का जाप करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में आरोग्य, धन और समृद्धि की प्राप्ति भी होती है। ऐसे में आइए जानते हैं छठ पूजा में अर्घ्य देते समय कौन से मंत्रों का जाप शुभ माना गया है।
छठ पूजा में अर्घ्य देते समय इन मत्रों का करें जाप
सूर्य मंत्र
नमः सूर्याय शान्ताय सर्वरोग निवारिणे
आयुर्य मैस्वैर्यं देहि देवः जगत्पते।।
नमः सूर्याय शान्ताय सर्वरोग निवारिणे,
आयुरोग्य मैस्वैर्यं देहि देवः जगत्पते।।
सूर्य गायत्री मंत्र
ॐ भास्कराय विद्महे महादुत्याधिकराय धीमहि तन्मो आदित्य प्रचोदयात्।।
ॐ भास्कराय विद्महे महादुत्याथिकराय धीमहि तनः सूर्य प्रचोदयात्
सूर्य बीज मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः
आदित्य हृदय स्तोत्र
आदित्यहृदयं पुण्यं सर्वशत्रुविनाशनम्
जयवाहं जपं नित्यमक्षयं परमं शिवम्।।
आदित्य हृदयाय पुण्यं सर्व शत्रु विनाशनम्
जयवाहं जपेनिथ्यं अक्षयं परमं शिवम्
यह भी पढ़ें:
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
