Chhath Puja 2025 Sunset Time Today, Surya Arghya Ka Samay City Wise List: आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ पूरे देश में बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। आज का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज छठ पर्व का तीसरा दिन है। आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है। परंपरा के अनुसार, खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत की शुरुआत करती हैं, जो चौथे दिन उषा काल में उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ समाप्त होता है। छठ पर्व को हिंदू धर्म के सबसे कठोर और पवित्र व्रतों में से एक माना जाता है। आज व्रती संध्या समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं और विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। आइए जानते हैं कि गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, बिहार, झारखंड, रांची, दरभंगा सहित अन्य शहरों में किस समय होगा सूर्यास्त…
Surya Dev Aarti: ऊँ जय सूर्य भगवान… छठ महापर्व पर सूर्य को अर्घ्य देने के साथ जरूर पढ़ें ये आरती
छठ के तीसरे दिन ऐसे दें सूर्य को अर्घ्य
छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा है। इस अवसर पर व्रती महिलाएं पवित्र जल में कमर तक खड़ी होकर श्रद्धा पूर्वक सूर्य देव की आराधना करती हैं। अर्घ्य देने के लिए एक लोटे में जल भरकर उसमें कच्चे दूध की कुछ बूंदें, लाल चंदन, फूल, अक्षत और कुश डालकर तैयार किया जाता है। इसके बाद सूर्य देव के समक्ष मंत्रोच्चारण करते हुए धीरे-धीरे जल प्रवाहित कर अर्घ्य अर्पित किया जाता है। अर्घ्य देने के पश्चात व्रती दउरा और सूप में रखी पूजा सामग्रियों से सूर्य देव और छठी मैया की विधिवत पूजा करती हैं।
सूर्य देव को अर्घ्य देते समय बोलें ये मंत्र
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
ॐ सूर्याय नम:
ॐ घृणि सूर्याय नम:
छठ पूजा संध्या अर्घ्य समय 2025 (Chhath Puja Sandhya Arghya Time 2025)
पंचांग के अनुसार छठ पूजा संध्या अर्घ्य समय 27 अक्टूबर 2025 की शाम 5 बजकर 10 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 48 मिनट तक रहने वाला है।
छठ 2025 जानें शहर के अनुसार अर्घ्य का समय (Chhath Puja 2025 Sun Set Time)
| शहर | सूर्यास्त का समय |
| दिल्ली | शाम 5 बजकर 40 मिनट |
| मुंबई | शाम को 6 बजकर 08 मिनट पर |
| पटना | सूर्यास्त 5 बजकर 12 मिनट पर |
| वाराणसी | शाम को 5 बजकर 21 मिनट |
| लखनऊ | शाम को 5 बजकर 27 मिनट पर |
| गोरखपुर | शाम को 5 बजकर 18 मिनट |
| कानपुर | शाम को 5 बजकर 30 मिनट |
| धनबाद | शाम को 5 बजकर 08 मिनट |
| भागलपुर | शाम को 5 बजकर 05 मिनट |
| सीवान | शाम को 5 बजकर 14 मिनट |
| पूर्णिया | शाम 5 बजकर 02 मिनट |
| किशनगंज | शाम 5 बजे |
| जमशेदपुर | शाम 5 बजकर 11 मिनट |
| रांची | शाम 5 बजकर 13 मिनट |
| कोलकाता | शाम 5 बजकर 02 मिनट |
| गाजियाबाद | शाम 5 बजकर 39 मिनट |
| मेरठ | शाम 5 बजकर 38 मिनट |
| बिहार शरीफ | शाम 5 बजकर 11 मिनट |
| भोपाल | शाम 5 बजकर 45 मिनट |
| इंदौर | शाम 5 बजकर 52 मिनट |
| गया जी | शाम 5 बजकर 13 मिनट |
| बक्सर | शाम 5 बजकर 16 मिनट |
| दरभंगा | शाम 5 बजकर 08 मिनट |
| छपरा | शाम 5 बजकर 13 मिनट |
| हाजीपुर | शाम 5 बजकर 42 मिनट |
| हजारीबाग | शाम 5 बजकर 29 मिनट |
| देवघर | शाम 5 बजकर 57 मिनट |
| दुर्गापुर | शाम 5 बजकर 02 मिनट |
| नोएडा | शाम 5 बजकर 40 मिनट |
