Chhath Puja 2024 Full Samagri List Pdf: छठ पर्व मनाने वाले लोग पूरे साल इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह महापर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होता है और सप्तमी तिथि पर इसका समापन होता है। छठ पूजा बिहार का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। बिहार के अलावा झारखंड, बंगाल और उत्तर प्रदेश में भी इस त्योहार को खूब धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि छठ पूजा चार दिनों का होता है जिसमें पहला दिन नहाय-खाय, दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन छठ पूजा और चौथा दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है। छठी मैया और सूर्य देव को समर्पित इस पूजा में व्रती लोग सूर्य को अर्घ्य देते हैं और अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस पूजा में बांस की टोकरी, नारियल, केला, अनार, ठेकुआ, गन्ना, दीपक, दूध आदि जैसी चीजों की जरूरत होती है। ऐसे में आइए जानते हैं छठ पूजा के दौरान पड़ने वाली जरूरी सामग्रियों के बारे में।

छठ पूजा 2024 शुभ मुहूर्त (Chhath Puja 2024 Shubh Muhurat)

संध्या अर्घ्य के लिए सूर्यास्त का समय: 7 नवंबर को सूर्यास्त शाम 5 बजकर 29 मिनट पर है।

उषा अर्घ्य के लिए सूर्योदय का समय: सुबह 06 बजकर 37 मिनट तक

छठ पूजा 2024 कैलेंडर (Chhath Puja 2024 Calendar)

5 नवंबर 2024 – नहाय खाय (छठ पूजा का पहला दिन)
6 नवंबर 2024 – खरना (छठ पूजा का दूसरा दिन)
7 नवंबर 2024 – डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य (छठ पूजा का तीसरा दिन)
8 नवंबर 2024 – उगते हुए सूर्य को अर्घ्य (छठ पूजा का चौथा दिन

छठ पूजा 2024 पूजन सामग्री लिस्ट (Chhath Puja 2024 Samagri List)

गन्ना
कपूर
दीपक
अगरबत्ती
बाती
कुमकुम
चंदन
धूपबत्ती
माचिस
फूल
हरे पान के पत्ते
साबुत सुपाड़ी
शहद
हल्दी
मूली
पानी वाला नारियल
अक्षत
अदरक का हरा पौधा
बड़ा वाला मीठा नींबू
शरीफा
केला और नाशपाती
शकरकंदी
सुथनी
मिठाई, पीला सिंदूर
दीपक
घी
गुड़
गेंहू
चावल का आटा
सूप और टोकरियां

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024