Four Planet Combination In Taurus May 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति वृष राशि में प्रवेश कर गए हैं। वहीं इसके बाद सूर्य देव वृष राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं महीने के अंत में ग्रहों के राजकुमार बुध भी वृष में गोचर कर जाएंगे। साथ ही इसके अलावा चतुर्ग्रही योग के साथ साथ, गुरु-शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का भी निर्माण ह। इसके अलावा सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग और शुक्र सूर्य की युति से शुक्रआदित्य योग भी प्रभावी रहेगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ीतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आपको संतान से संबधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको धन, व्यापार, संपत्ति, पारिवारिक मामलों में लाभ दिलाएगा। इस अवधि में आप कोई संपत्ति या वाहन आदि खरीद सकते हैं। वहीं आपकी दैनिक इनकम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही निवेश से लाभ के योग हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

एक साथ गुरु, शुक्र, बुध और सूर्य का संयोग आपको अनुकूल सिद्ध रहेगा। साथ ही इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं गुरु की पंचम दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी। ऐसे में चारों शुभ ग्रह मिलकर आपको शिक्षा के मामलों में सफलता दिलाएंगे। साथ ही इस दौरान आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय प्रेम- संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं जो प्रतियोगी छात्र हैं उनको इस समय परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए  चतुर्ग्रही योग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु की नवम दृष्टि आपकी राशि आपकी राशि पर रहने वाली है। साथ ही मकर राशि से दूसरे भाव में राशि स्वामी शनि भी बैठे हैं जो बेहद शुभ हैं। वहीं इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के साथ साथ अच्छी वेतन वृद्धि का सुख मिल सकता है। साथ ही जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबार का विस्तार हो सकता है। साथ ही जो बेरोजगार लोग हैं, उनको इस समय नौकरी मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024