Four Planets in Libra :ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ युति का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि तुला राशि में चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। यह योग 19 अक्टूबर को मंगल, केतु, बुध और सूर्य की युति से बनेगा।। इसलिए इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके कई बिगड़े कार्य जिनको लेकर आप काफी समय से परेशान थे, वे पूर्ण होने की संभावना है। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जम्मेदारी मिल सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
चतुर्ग्रही योग का बनना कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस महीने धन लाभ के साथ ही आपके लिए कार्यक्षेत्र में भी उन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं कारोबारियों को आपको बिजनस में बेहतर मुनाफा हासिल हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस रहेंगे। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम आएंगे और कारोबार में बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से संतोष होगा। वहीं इस अवधि में आप छोटी या बड़ी यात्राएं कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगे। वहीं इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं किसी योजना में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही रुके हुए कार्य बनेंगे। इच्छाओं की पूर्ति होगी।