Chaturgrahi Yog In Aries: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि मेष राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग 22 अप्रैल को बनेगा। दरअसल मेष राशि में यह योग सूर्य, राहु, बुध और गुरु की युति से बनेगा। इसलिए इस योग का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
चतुर्ग्रही योग मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही धनलाभ के भी योग हैं। वहीं सुख- साधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही गुरु के प्रभाव से वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। लेकिन इस समय थोड़ा क्रोध से बचकर रहें, तो बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में बन रहा है। इसलिए इस अवधि में आपको जबरदस्त धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरी- व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी भी ले सकते हैं। साथ ही सुख- साधनों में वृद्धि होगी। वहीं आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सात ही जो बिजनेसमैन हैं, उनको यह समय शानदार रह सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
चतुर्ग्रही योग कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। वहीं विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। साथ ही वाहन और प्रापर्टी खरीदने के योग भी हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
चतुर्ग्रही योग बनने से सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से भाग्य स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको अच्छी सफलता मिल सकती है। मतलब उनको नौकरी मिलने के योग हैं। वहीं जो लोग राजनीति और समाजसेवा कर रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है। कोई पद मिल सकता है। वहीं इस समय पिता की सेहत भी अच्छी रहेगी।