Chaturgrahi Yog In Dhanu: वैदिक पंचांग के मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर मिलता है। आपको बता दें कि दिसंबर में बुध और सूर्य धनु राशि में स्थित रहेंगे। वहीं इसके बाद मंगल और शुक्र भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे धनु राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। वहीं इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय गोल़्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इस लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
2026 की शुरुआत में शनि बनाएंगे ‘नवपंचम राजयोग’, इन राशियों को मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी और आपको नई जिम्मेदारियां या तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं करियर में तेजी से प्रगति होगी। वहीं आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साथ ही जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से प्रथम भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं लोकप्रियता में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप पूरी लगन से निभाएंगे। साथ ही प्रमोशन या वेतन वृद्धि का योग बनेगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली से नवम भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही परिवार में सुख और खुशहाली का माहौल रहेगा। वहीं मित्रों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। साथ ही इस अवधि में शिक्षा या कौशल विकास के क्षेत्र में भी प्रगति संभव है।
