Chaturgrahi Yog In Dhanu: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंंतराल पर गोचर करके त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माम होता है। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर मिलता है। आपको बता दें कि दिसंबर में ग्रहोंं के राजकुमार बुध और ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में स्थित रहेंगे। वहीं इसके बाद मंगल और शुक्र भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे धनु राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

18 साल बाद बनेगी शुक्र और राहु की महायुति, 2026 में इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी उन्नति के मार्ग मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान कार्यस्थल पर सहकर्मी भी आपकी प्रशंसा करेंगे और आपके नाम की ख्याति होगी। अधिकारों में वृद्धि होगी और जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। साथ ही इस दौरान छात्रोंं का विदेश में जाकर पढ़ाई करने की मुराद पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

चतुर्ग्रही योग बनने से वृश्चिक राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं विवाहित जातकों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और घर में शांति का माहौल कायम रहेगा। वहीं रुका हुआ पैसा मिलेगा और निवेश भी लाभदायक रहेगा। साथ ही इस समय आपकी वाणी में निखार आएगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। 

मीन राशि (Pisces Zodiac)

आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। साथ ही प्रमोशन मिलने और कमाई बढ़ने के योग भी बने हुए हैं, जिससे मन खुश रहेगा। कार्यस्थल पर कामकाज की स्थिति बढ़िया रहेगी और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कोराबार का विस्तार कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल