Chaturgrahi Yog In Leo: वैदिक पंंचांग अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सितंबर में चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। यह योग सिंह राशि में बुध, शुक्र, केतु और सूर्य के संयोग से बनेगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

6 सितंबर से इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, 18 साल बाद राहु और चंद्र बनाएंगे अशुभ ग्रहण योग, धनहानि के साथ सेहत खराब के योग

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से प्रथम भाव पर बनेगा। इसलिए इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं लोकप्रियता में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। करियर के लिहाज से भी सूर्य और शुक्र आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। साथ ही इस दौरान साथ ही आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।  कारोबारियों को आर्थिक चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नए साझेदार कारोबार संग जुड़ेंगे, जिससे काफी लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

चतुर्ग्रही योग बनने वृश्चिक राशि के लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि के काम- कारोबार के भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की देखने को मिल सकती है। साथ ही  आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी काफी अच्छी रहेगी जिसका लाभ आपको अपने करियर में देखने को मिलेगी। वहीं कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी और आपको नई जिम्मेदारियां या तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने या नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए यह समय अनुकूल है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों का हल निकलेगा, जिसके बाद आप फोकस के साथ अपना काम कर पाएंगे। जबकि कारोबारियों को कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और नए साझेदार जुड़ेंगे। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

Anant Chaturdashi 2025 Date: 6 या 7 सितंबर कब है अनंत चतुर्दशी? जानिए तिथि, जानें बप्पा को विदा करने का मुहूर्त और महत्व

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल