Holi Chandra Grahan 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर एक ग्रह एक निश्चित अंतराल में अपनी स्थिति पर बदलाव करते रहते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन लगने वाला है। इस साल होली का पर्व 14 मार्च 2025 को मनाया जा रहा है। इसके साथ ही पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन  यानी 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगा। लेकिन भारत में ये चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन इसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होंगे। कन्या राशि में पहले से ही केतु ग्रहण विराजमान है, जिससे दोनों ग्रहों की युति से ग्रहण योग बन रहा है। ऐसे में कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण पर किन राशियों को रहना होगा संभलकर…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के जीवन में थोड़ी सी परेशानियां आ सकती है। ऐसे में सुख-सुविधाओं की तेजी सके कमी देखने को मिल सकती है। घर में किसी न किसी बात को लेकर कलह मची रह सकती है। ऐसे में आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें, क्योंकि कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं। इसके साथ ही ये ग्रहण चौथे भाव में हो रहा है ऐसे में किसी न किसी प्रकार के तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचना चाहिए। इससे आपको काफी हानि हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण ज्यादा लाभकारी सिद्ध नहीं होगा। इस राशि के जातकों को मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही जीवन में किसी न किसी कारण तनाव बना रहेगा। ऐसे में अध्यात्म की ओर जाकर आप अच्छा महसूस कर सकते हैं। करियर में भी कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अपने भविष्य को लेकर अभी किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचना चाहिए। इससे आपको अच्छा खासा नुकसान हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। छोटे से काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन इसके बावजूद आपको सफलता हासिल नहीं होगी। बेकार के खर्चों से आप परेशान रह सकते हैं। ये ग्रहण बारहवें भाव में लग रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की कमी देखने को मिल सकती है। एकाग्रता की कमी देखने को मिलने वाली है। सेहत के मामले में थोड़ा सजग रहने की कोशिश करें। इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।

दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ वक्री, अस्त, उदित आदि होते रहते है जिसका असर भी 12 राशियों पर किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही होली से पहले मीन राशि में उल्टी चाल चलेंगे। ऐसे में 12 राशियों में से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।