Chandra Grahan 2025 List: खगोलीय दृष्टि से नया साल 2026 काफी खास रहने वाला है। इस वर्ष 4 ग्रहण पड़ने वाले हैं जिसमें से दो चंद्र ग्रहण होंगे। दोनों ग्रहण का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व काफी अधिक है। बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा। लेकिन दूसरा नहीं दिखेगा। पहले चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा सिंह राशि में केतु के साथ और दूसरे चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा राहु में विराजमान होंगे। आइए जानते हैं साल 2026 का पहला और दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा साथ ही जानें समय और सूतक काल …
साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण (First Lunar Eclipse 2026)
साल का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च 2026 को लगने वाला है, जो पूर्णिमा तिथि के दिन लगेगा। ये 3 मार्च को दोपहर में 6 बजकर 20 मिनट पर ही आरंभ हो जाएगा। खण्डग्रास चंद्र ग्रहण होगा। इसलिए भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
कहां-कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण 2026
भारत के केवल पूर्वी राज्यों जैसे बंगाल के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों, नागालैंड, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश आदि जगहों पर दिखाई देगा। भारत के अलावा ये चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका जैसे कई देशों में दिखाई देगा।
साल 2026 में चंद्रग्रहण का समय
बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को शाम 06:26 बजे शुरू होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त हो जाएगा। इसकी अवधि मात्र 20 मिनट 28 सेकंड की होगी।
साल 2026 के पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण आरंभ होने के करीब 9 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है। इसलिए सूतक काल 3 मार्च को सुबह 9:39 बजे शुरू होगा।
पहले चंद्र ग्रहण 2025 के समय चंद्रमा की स्थिति
साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन लग रहा है। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान होंगे। जहां पर केतु के साथ युति हो रही है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है।
साल 2026 का दूसरा चंद्रग्रहण (Second Lunar Eclipse 2026)
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को दिखाई लगने वाला है। ये 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर दिखाई देगा। ये भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।
दूसरे चंद्र ग्रहण 2025 के समय चंद्रमा की स्थिति
28 अगस्त को चंद्रमा कुंभ राशि में राहु के साथ विराजमान होंगे, जिससे ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है।
कहां-कहां दिखेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Second Lunar Eclipse 2026)
ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ये ग्रहण यूरोप, एशिया में पश्चिम, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका आदि जगहों में दिखेगा।
नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
