Lunar Eclipse 2025 Horoscope: वैदिक ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण 14 मार्च को कन्या राशि में लगने जा रहा है। लेकिन भारत में ग्रहण दृश्य नहीं है। वहीं इस दिन होली का पर्व भी मनाया जाएगा। साथ ही होली पर बुधादित्य और शुक्रादित्य और मालव्य राजयोग भी बन रहे हैं। ऐसे में यह ग्रहण कुछ राशियों को शुभ साबित हो सकता है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि चंद्रग्रहण आपकी राशि से 11वें भाव में होने जा रहा है। वहीं ऐसे में आपको अपने दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही आपकी आय भी इस दौरान अच्छी रहेगी और आपको अपने बड़ी भाई से करियर में ग्रोथ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही व्यापार से जुड़े काम के लिए विदेश यात्रा पर जाने का भी मौका मिल सकता है। कारोबार में खूब तरक्की मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि चंद्र ग्रहण आपकी राशि से दशम भाव पर लगने जा रहा है। इसलिए इस समय  आप अपने कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय इस अवधि में ले सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से आपको बड़ा लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं  जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकेगा। परिवार के लोगों के साथ संबंध में सुधार होगा और मधुरता बढ़ेगी। रिश्ते पहले से बेहतर हो सकेंगे। कामकाज में सफलता की प्राप्ति हासिल करेंगे। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

चंद्रग्रहण धनु राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि चंद्रग्रहण आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर लगने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपके दशम भाव में बुध, शुक्र और गुरु की दृष्टि होने से आपके कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। इसी के साथ विद्यार्थियों को भी कोई बड़ी सफलता इस अवधि में मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025