Chandra Grahan 2024 Pregnant Women Precautions: हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा। बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन लग रहा है। यह ग्रहण चंद्रमा पर केतु के कारण बन रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र रे अनुसार, इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। ऐसे में कन्या राशि में केतु और चंद्रमा की युति हो रही है। इसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। इसका प्रभाव एक माह तक रहता है। देश-दुनिया के साथ 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा।
ज्योतिष दृष्टि से चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। चंद्रमा मन, कारक, मस्तिष्क पर काफी प्रभाव डालती है। चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ काम करने की मनाही होती है। इसके साथ ही ग्रहण के दौरान वातावरण में अधिक नकारात्मक ऊर्जा होती है। इसलिए मां के साथ-साथ होने वाले बच्चे पर जल्द ही अशुभ प्रभाव पड़ने लगता है। इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है…
कब से तब तक चंद्र ग्रहण 2024?
बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर 3 बजकर 13 मिनट तक है। इसके साथ ही इसका स्पर्श काल 12 बजकर 45 मिनट पर रहेगा।
चंद्र ग्रहण 2024 सूतक काल
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत पर नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा। बता दें कि सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है।
चंद्र ग्रहण 2024: गर्भवती महिलाएं रखें ये बातें ध्यान
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ग्रहण के समय वह घर पर ही रहें।
- गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा देखने की कोशिश न करें। इससे आंखों के साथ-साथ सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
- शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है। लेकिन गर्भवती महिलाएं फल, जूस आदि का सेवन करते रहें।
- गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के समय नुकीली चीजें जैसे कैंची, सुई, चाकू जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए और न ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे होने वाले बच्चों को शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
- चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद गर्भवती महिलाओं को पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान जरूर करना चाहिए। इससे ग्रहण दोष समाप्त होता है।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के बाद दान अवश्य करना चाहिए।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।