Chandra Grahan 2024: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण जल्द ही लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष के दौरान लगने वाला है। बता दें कि इस साल पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2024) का आरंभ 17 सितंबर से हो रहा है, तो 2 अक्टूबर को समाप्त होंगे। ऐसे में पितृ पक्ष में चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2024 Date) का साया रहेगा, क्योंकि ये ग्रहण 18 सितंबर को सुबह लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहेंगे। जहां पर राहु ग्रह भी विराजमान है। ऐसे में राहु और चंद्रमा की युति से बनने ग्रहण योग कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण का समय और किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

बता दें कि  साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 सुबह 6 बजकर 11 मिनट से आरंभ हो रहा है, जो सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की होगी।

चंद्र ग्रहण पर इन राशियों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

चंद्रमा इस राशि के ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। बड़े भाई से आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि में पांचवे भाव में ग्रहण  का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को शिक्षा, करियर और बिजनेस में काफी लाभ मिलने वाला है। अगर इस राशि के जातक विदेश जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के साथ खुशनुमा वक्त बीतेगा। मकान और वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप करियर के ग्रोथ के लिए कुछ नई स्किल्स सीख सकते हैं। इससे आने वाले समय में आपको ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के दूसरे भाव में ग्रहण योग बन रहा है। इसके साथ की पहले भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। अपनी वाणी का खास ख्याल रखने की जरूरत है। वरना, बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है। परिवार और संतान केसाथ अच्छा समय व्य़तीत करेगा। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024