Chandra Grahan 2023: चंद्र और सूर्य ग्रहण समय- समय पर लगते हैं, जिसका प्रभाव सीधेतौर पर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 5 मई को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। मतलब अब नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मंदिरों पर चंद्र और सूर्य ग्रह का प्रभाव नहीं पड़ता है और मंदिर के कपाट बंद नहीं होते हैं। आइए जानते हैं ये मंदिर कौन से हैं…

ग्रहण क्या है

विज्ञान के दृष्टिकोण से ग्रहण एक खगोलीय घटना मानी जाती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे एक ज्योतिषीय घटना माना जाता है। आपको बता दें कि सूर्य पिता, आत्मा, पद, प्रतिष्ठा और नौकरी का कारक माना जाता है। तो वहीं चंद्र ग्रह को मन, माता का कारक माना जाता है और यह दोनों ग्रह जब मायावी ग्रह के प्रभाव में आ जाती हैं तो इसकी शक्तियों का नाश होने लगता है। साथ ही नकारात्क शक्तियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं।

मंदिरों के कपाट क्यों किए जाते हैं बंद

ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य या चंद्र ग्रहण लगता है, तो यह दोनों ग्रह संकट में होते हैं। इस समय सभी नकारात्मक शक्तियां बढ़ जाती हैं। साथ ही दिव्य ऊर्जा की दक्षिणावर्ती गति बाधित हो जाती है और इस वजह से यह मूर्तियों की आभा को बाधित भी करती है। इसलिए ग्रहण के समय पूजा करना का फल प्राप्त नहीं होता है। इसके साथ की सूतक ग्रहण से पहले का समय होता है। इसलिए सूतक काल में भी पूजा नहीं किया जाता है। साथ ही मंंदिर के गर्भ गृह को को भी बंद किया जाता है।

 ग्रहण के दौरान इन मंदिरों के कपाट नहीं होते हैं बंद

1- महाकाल मंदिर (उज्जैन): ग्रहण के दौरान महाकाल मंदिर के कपाट बंद नहीं किए जातें हैं। क्योंकि महाकाल स्वंय काल हैं और भूमंडल के स्वामी हैं। इसलिए महाकाल मंदिर के कपाट बंद नहीं किए जाते हैं। वहीं ग्रहण काल के दौरान भक्त मंदिर में दर्शन भी करते हैं।  

2- विष्णु पद मंदिर (गया): ग्रहण के समय विष्णु पद मंदिर भी खुला रहता है। मतलब कपाट बंद नहीं होते हैं। ग्रहण के दौरान पर यहां पिंड दान होते हैं। ऐसा करना बहुत शुभ माना गया है।

3- लक्ष्मी नाथ मंदिर (बीकानेर): लक्ष्मी नाथ मंदिर के कपाट भी ग्रहण काल के दौरान खुले रहते हैं। यहां भी मंदिर में पूजा- अर्चना चलती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल