Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण अक्टूबर माह के अंत में लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण काफी खास है। जब राहु या केतु सूर्य या चंद्रमा को ग्रसित करते हैं, तब यह ग्रहण लगता है। इनकी अशुभ छाया का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से पड़ता है। बता दें कि पहला चंद्र ग्रहण 2 मई को हो चुका है। वहीं दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर को लगेगा। इस दिन आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। जानिए चंद्र ग्रहण से किन राशियों को मिलेगा खूब लाभ।
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की मध्य रात्रि पर शुरू होगा,जो 1 बजकर 6 मिनट से 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण आंशिक होगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा।
चंद्र ग्रहण का इन राशियों पर होगा प्रभाव
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है। जानिए किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का असर मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक पड़ने वाला है। मेष राशि के जातक अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और रिश्तों पर विचार कर सकते हैं। आत्म विश्वास की बढ़ोतरी होगी, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में में भी खुशियां आएगी।
सिंह राशि (Sigh Zodiac)
चंद्र ग्रहण सिंह राशि की आत्म-अभिव्यक्ति और रचनात्मकता में बदलाव ला सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का काफी मौके मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपका झुकाव बढ़ेगा। आप अपनी बातों से हर किसी को प्रेरित कर सकते हैं। धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ सुख-संपदा की प्राप्ति होगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धन राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धन प्राप्ति के नए असर प्राप्ति हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलेगा। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। ऐसे में उच्च अधिकारी प्रसन्न होकर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी जाने वाली है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।