Chandra Grahan 2023 Dates and Time: वैदिक ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा। यह चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 43 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 1 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। वहीं चंद्र ग्रहण पर बुद्ध पूर्णिमा का भी संयोग बन रहा है। ये उपछाया चंद्र ग्रहण है। वहीं इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा। इसलिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। लेकिन ये घटना अंतरिक्ष में हो रही है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर जरूर कुछ न कुछ पड़ेगा। यहां हम आपको ऐसा राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने मिलेगी। साथ ही धन प्राप्ति के योग है। साथ ही निवेश करने से बहुत ज्यादा लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं कहीं से खुशखबरी मिलने के आसार बन रहे हैं। वहीं इच्छाओं की पूरी हो सकती हैं। वहीं जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। लेकिन इस समय थोड़ा घंमड और अंहकारी होने से बचें।

मकर राशि (Makar Zodiac)

चंद्र ग्रहण मकर राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। साथ ही आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। साथ ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही बिजनेस में जमकर लाभ होगा। वहीं करियर में लाभकारी बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।

करें ये उपाय

चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करें और घर- कार्यस्थल पर गंगागल छिड़क दें। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए गोमती चक्र धन स्थान पर स्थापित करें। चंद्र ग्रहण के दिन ऐसा करना विशेषकर शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल