Chandra Grahan 2023 Date Time In India: इस साल चार ग्रहण पड़े हैं। जिसमें से 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण थे। अक्टूबर में आखिरी चंद्र ग्रहण हो चुका है। वहीं चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने वाला है। पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लग चुका है। यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर आने वाला है। ऐसे में सूतक काल भी मान्य होगा। बता दें कि यह चंद्र ग्रहण आंशिक होगा, क्योंकि चंद्रमा छाया के उत्तरी किनारे पर होगा। जानिए चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल और किन जगहों पर आएगा नजर।
यह खगोलीय घटना तब होती है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाता है। इस अवस्था में पृथ्वी की परछाई चंद्रमा पर पड़ती है। आंशिक चंद्र ग्रहण ऐसा नजर आएगा, जैसे चंद्रमा का एक हिस्सा काट दिया गया हो।
कब है चंद्र ग्रहण 2023?
बता दें कि साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर 2023 की मध्य रात्रि को लग रहा है। यह ग्रहण भारत में भी नजर आने वाला है।
किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण 2023
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात 11 बजकर 30 मिनट से आरंभ हो रहा है, तो देर रात 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण का स्पर्श काल रात 01 बजकर 05 मिनट पर, मध्यकाल रात 01 बजकर 44 मिनट पर और मोक्ष काल रात 2 बजकर 24 मिनट पर होगा।
चंद्र ग्रहण 2023 का सूतक काल
बता दें कि साल का आखिरी चंद्र ग्रहण खंडग्रास है। यह ग्रहण भारत में नजर आने वाला है। ऐसे में सूतक काल भी लगेगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। इसलिए इस दिन सूतक काल 28 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 5 मिनट से शुरू हो जाएगा, जो चंद्र ग्रहण के समापन के साथ समाप्त हो जाएगा।
किन-किन जगहों पर दिखेगा चंद्र ग्रहण?
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। इसके अलावा अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, पश्चिमी और दक्षिणी प्रशांत महासागर, अफ्रीका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अमेरिका के पूर्वी उत्तरी भाग में भी दिखेगा।
चंद्र ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष, वृषभ, मिथुन और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के साथ मान-सम्मान की वृद्धि होती है। इसके साथ ही नौकरी और कारोबार में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।