Chandra Grahan 2022 November: आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। कई वर्षो के बाद इस बार चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगा रहा है। ग्रहण लगने के कारण इस बार हर वर्ष की तरह कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली नहीं मनाई गई, क्योंकि ग्रहण के दौरान पूजा आदि धार्मिक कार्य नहीं किए जाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण भारत के साथ कई अन्य देशों में भी दिखाई देगा। ग्रहण दोपहर करीब 2.40 बजे से शाम 6.20 बजे तक रहेगा। देश के कई हिस्सों में चंद्र ग्रहण आंशिक और कई हिस्सों में पूरा दिखाई देगा।
Chandra Grahan 2022 Date and Time: भारत में कब दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। 8 नवंबर को सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनट तक शुरू हो जाएगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। भारत में चंद्र ग्रहण शाम 5.20 बजे के आसपास दिखाई देगा। अलग-अगल हिस्सों में ग्रहण दिखाई देने का समय भी अलग हैं।
Chandra Grahan 2022 November: चंद्र ग्रहण के समय क्या करें
ज्योषित से अनुसार चंद्र ग्रहण के समय पूजा नहीं करनी चाहिए। साथ ही घर में रखें हुए खानें में तुलसी के पत्ते या कुश डाल देना चाहिए। इससे खानें पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है। ग्रहण के समय भोजन आदि नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए।
Lunar Eclipse November 2022: ग्रहण के समय यह जरूर करें
ग्रहण के दौरान दान करें। देवी-देवताओं के मंत्रों का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें और पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें। ग्रहण के समय मंदिर के कपाट को बंद रखें।
Lunar Eclipse 2022: कैसे लगता है चंद्र ग्रहण
जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती। इस पूरी घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष में चंद्र ग्रहण का बहुत महत्व है।
