Chandra Grahan 2022: फ्यूचर पंचांग के अनुसार साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है। वहीं इस दिन देव दीपावली का भी संयोग है और साथ ही कार्तिक मास की एकादशी तिथि भी है। आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण के दिन तुला राशि में कई ग्रहों की युति भी होने वाली है। जिससे यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि: आप लोगों के लिए यह चंद्र ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको कारोबार में अच्छे धनलाभ के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं अगर आप जॉब में कार्यरत हैं तो आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रतियोगी छात्रों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता हाथ लग सकती है। वहीं इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अगर आप मीडिया, बैंकिग या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको तो आपको यह ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी धनलाभ के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि: आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। साथ ही अगर आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको कोई पद मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप मजबूत हो सकते हैं। वहीं आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। अगर आप नए व्यापार में निवेश करना चाह रहे हैं तो यह समय बेहतर है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलती दिख रही है। धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा।
कुंभ राशि: चंद्र ग्रहण आप लोगों को करियर और व्यापार के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग इस समय नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए ये समय उचित है। वहीं इस समय आपको भाग्य का भी साथ मिल सकता है। साथ ही जो काम बहुत दिनों से अटके हुए थे उनमें आपको सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।