Chandra Grahan 2022: इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज लग रहा है। आज कार्तिक पूर्णिमा है। सालों बाद कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। ग्रहण भारत के कई राज्यों के साथ अन्य देशों में भी दिखाई देगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण भारत में 5 बजकर 20 मिनट के आस-पास दिखाई देगा। ग्रहण 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं सूतक काल ग्रहण के 9 घंटे पहले ही लग जाएगा यानि की 8.20 बजे से शुरू हो जाएगा। ग्रहण में सूतक काल को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहण समाप्ति के बाद लोग गंगा स्नान करते है। अपने इष्ट देवी की पूजा करते हैं। उसके बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं। जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, तब चंद्रमा पर सूर्य की छाया नहीं पड़ती है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
Chandra Grahan 2022 Date and Time: भारत के इन हिस्सों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
आज यानि की 8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण लग रहा है। ग्रहण दिल्ली, रांची, कोलकाता, गुवाहाटी सहित कई हिस्सों में दिखाई देगा।
Chandra Grahan 2022: इन देशों में भी दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
भारत के अलावा चंद्र ग्रहण आस्ट्रेलिया, उत्तरी-पूर्वी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी- पश्चिमी यूरोप सहित कई देशों में भी दिखाई देगा।
Lunar Eclipse 2022 in India: चंद्र ग्रहण के समय न करें ये काम
-चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। ग्रहण से समय महिलाएं घर से बाहर न निकलें और सोने से परहेज करें।
-ग्रहण से समय पूजा आदि धार्मिक कार्य न करें।
-ग्रहण के समय चंद्र देव या अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप करें।
-ग्रहण के समय बच्चों को भी बाहर नहीं जानें देना चाहिए।
-चंद्र ग्रहण के समय मंदिर के कपाट को बंद रखें
-ग्रहण के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
