हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण की घटना को अहम माना जाता है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को ही पड़ता है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है, जो पूरा चंद्र ग्रहण रहेगा। इस दिन दो शुभ योग भी पड़ रहे हैं, जिससे इस दिन की महत्ता और भी बढ़ गई है। वहीं इस दिन वैशाख की पूर्णिमा भी है। इस दिन पवित्र नदियों मेंं दान, स्नान आदि किया जाता है।
लेकिन ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। वहीं सूर्य ग्रहण की तरह यह चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, जिस वजह से सूतक काल मान्य रहीं होंगे। वहीं इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह ग्रहण लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
ये बन रहे हैं शुभ योग:
वैदिक पंचांग के मुताबिक, साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा। इसी दिन सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक वरियान योग भी रहेगा। ज्योतिष में इस योग का बहुत महत्व है। इस योग में किया गया कार्य सिद्ध हो जाता है। इसके बाद 16 मई की सुबह से अगले दिन देर रात करीब ढाई बजे तक परिघ योग भी रहेगा। परिघ योग में शत्रु के विरुद्ध अपनाई गई रणनीतियां बड़ी कारगर सिद्ध होती हैं।
इन राशियों के लिए ग्रहण शुभ:
मेष राशि: चंद्र ग्रहण के दौरान बन रहे दो शुभ योगों के चलते मेष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। करियर में सफलता के योग हैं। नौकरीपेशा लोग और कारोबारियों के लिए ग्रहण शुभ है। प्रॉपर्टी के लेन- देन के लिए भी समय उत्तम है। इस समय लाइफ पार्टनर का भी पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक मामला कोई हल हो सकता है।
सिंह राशि: आगामी चंद्र ग्रहण पर बन रहे संयोग से सिंह राशि वालों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। जॉब में प्रमोशन और इंक्रीमेट हो सकता है। इनकम के नए साधन बन सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं उनको शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
धनु राशि: यह चंद्र ग्रहण धनु राशि के जातकों के लिए भी बहुत शुभ माना जा रहा है। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। साथ ही व्यापार मेंं मुनाफा हो सकता है। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
