Aaj Ka Panchang 05 July 2020: आज गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिस कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसी के साथ आज व्यास पूर्णिमा भी है। इस दिन महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। गौरी व्रत का समापन भी आज ही होगा। जानिए आज और क्या है खास, क्या है आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त…
चंद्र ग्रहण समय (Chandra Grahan Timing):
उपच्छाया से पहला स्पर्श – 08:38 ए एम
परमग्रास चन्द्र ग्रहण – 09:59 ए एम
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 11:21 ए एम
उपच्छाया की अवधि – 02 घण्टे 43 मिनट्स 24 सेकण्ड्स
गुरु पूर्णिमा की पूजा का मुहूर्त (Guru Purnima Puja Muhurat):
पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ जुलाई 04, 2020 को 11:33 ए एम बजे से हो चुका है और इसकी समाप्ति जुलाई 05, 2020 को 10:13 ए एम बजे पर होगी। आप 10.13 बजे तक गुरुओं की पूजा कर सकते हैं।
शुभ मुहूर्त: अभिजित मुहूर्त 11:58 AM से 12:54 PM तक रहेगा। अमृत काल 06:18 PM से 07:53 PM तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग 11:02 AM से 05:29 AM, जुलाई 06 तक रहेगा। विजय मुहूर्त 02:45 PM से 03:40 PM तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त का समय 07:09 PM से 07:33 PM है। सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त 07:23 PM से 08:24 PM तक रहेगा।
अशुभ मुहूर्त: राहुकाल 05:39 PM से 07:23 PM तक रहेगा। गुलिक काल का समय 03:54 PM से 05:39 PM तक है। यमगण्ड 12:26 PM से 02:10 PM तक। दुर्मुहूर्त 05:32 PM से 06:27 PM तक। वर्ज्य 08:50 AM से 10:25 AM तक।