Chanakya Niti In Hindi: हर छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसों का होना जरूरी है। हर कोई पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता है लेकिन इसके बावजूद उन पैसों का संचय नहीं कर पाता। अकसर लोग इस चीज से परेशान रहते हैं कि पैसा आता तो है पर रूक नहीं पाता। ऐसा क्यों होता है इसके बारे में चाणक्य ने अपनी कुछ नीतियों में बताया है…

कुचैलिनं दन्तमलोपधारिणं बह्वाशिनं निष्ठुरभाषिणं च।
सूर्योदये वाऽस्तमिते शयानं विमुञ्चति श्रीर्यदि चक्रपाणि:।।

चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में उन लोगों के बारे में बताया है जिनके पास लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती। चाणक्य का कहना है जो लोग कड़वा वचन बोलते हैं उन पर लक्ष्मी की कृपा नहीं बनती। इसलिए व्यक्ति को जहां तक हो सके मीठी वाणी ही बोलनी चाहिए। आज के दौर में आप मीठा बोलकर कई कार्यों में सफलता हासिल कर सकते हैं।

साप्ताहिक राशिफल (08 से 14 जून 2020): इस सप्ताह 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार, जानिए बाकियों के सितारे क्या दे रहे संकेत

चाणक्य कहते हैं कि जरूरत से ज्यादा खाना खाने वाले व्यक्ति भी पैसों को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों के पास लक्ष्मी ज्यादा समय तक के लिए नहीं रूकती। हेल्थ के हिसाब से भी जरूरत से ज्यादा भोजन करना अच्छा नहीं माना गया है।

शास्त्रों में भी कहा जाता है कि लक्ष्मी हमेशा साफ घर में ही आती है। जो लोग अपने या अपने घर की साफ सफाई नहीं रख पाते उनके पास से भी लक्ष्मी चली जाती है। चाणक्य का कहना है कि धन उसी के पास रूकता है जो साफ सफाई से रहता है।

चाणक्य नीति में बताया गया है कि सूर्योदय और सूर्यास्त में सोने वाले इंसान के पास पैसा कभी नहीं रुकता। धार्मिक ग्रंथों में भी इस समय सोना अच्छा नहीं माना गया है। इसी तरह जो लोग अपने दांतों को भी गंदा रखते हैं उनके पास भी लक्ष्मी नहीं ठहरती।