Capricorn (Makar Rashi) Love Horoscope Prem Rashifal 2022 In Hindi: इस वर्ष आप अपने आत्मविश्वास के जरिये अपने प्रेम जीवन में आने वाली छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान करने में सफल रह सकते हैं। आप अपने हर कार्य पर पैनी निगाह बनाए रख सकते हैं, इसकी वजह से आपकी हर प्रतिक्रिया सटीक और स्पष्ट रहने की संभावना है। आप इस वर्ष अधिक तनाव मुक्त, शांत और संयमित नजर आ सकते हैं, जिसकी वजह से आपका प्रेम साथी आपकी भावनाओं के बारे में गलत धारणा बना सकता है। 2022 मकर प्रेम भविष्यफल के अनुसार अगर आप एक रोमांटिक रिश्ते में हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने प्रेम साथी से बात करते वक़्त अपने शब्दों पर संयम रखें। आपका उग्र रवैया और कटु शब्द आपके प्रेम जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं, ऐसे में किसी भी तरह के वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें और किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार लें।
अप्रैल के महीने में राहु आपके पंचम भाव यानी कि प्रेम भाव में गोचर करेगा जिसकी वजह से प्रेम जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान किसी भी विवाद पर अपना दिमाग शांत रखें और संयमित भाषा में अपने प्रेमी/ प्रेमिका से बात करें। अप्रैल के महीने में बृहस्पति का गोचर आपके तीसरे भाव पर अनुकूल प्रभाव डालेगा। इस अवधि में आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपका विवाह अपने प्रेमी/प्रेमिका से भी हो सकता है। जुलाई और अगस्त के महीने और साथ ही अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक की अवधि में आपके प्रेम संबंध में मजबूती आने की संभावना है। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप अपने प्रेमी/प्रेमिका को लेकर सजग रहें क्योंकि इस अवधि में आप दोनों के विचारों में भिन्नता आ सकती है। यह स्थिति कुछ समय तक रह सकती है और इसके बाद यह स्वयं खत्म भी हो जाएगी क्योंकि आप इस अवधि में अपनी समझदारी से हर समस्या का समाधान करने में समर्थ रह सकते हैं।
कुल मिला कर यह वर्ष आपके प्रेम संबंध में बदलाव का वर्ष साबित हो सकता है। साल 2022 का आपके प्रेम जीवन में एक सकारात्मक वर्ष रहने की संभावना है जो आपके कई सपनों को विशेष तरीके से पूरे करने में सहायक सिद्ध हो सकता है। हाल के वर्षों में आपके प्रेम जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए होंगे और कई समस्याएँ भी आई होंगी लेकिन इस वर्ष आप उन सभी समस्याओं का हल ढूँढने में सफल रह सकते हैं। इस वर्ष आप अपने प्रेम संबंध को लेकर एक प्रकार की ताजगी महसूस कर सकते हैं और इसे एक अलग दृष्टिकोण से देखने की कोशिश करते नजर आ सकते हैं। यह वर्ष आपके प्रेम जीवन में एक ऐसा सुखद संबंध तैयार कर सकता है जिसकी आप वर्षों से कल्पना करते आ रहे थे।
यह भी पढ़ें: मकर राशि करियर राशिफल 2022, मकर राशि आर्थिक राशिफल 2022, मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022