Budhaditya Raj Yog In Horoscope: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ योग बनाते हैं। आपको बता दें 24 जून को मिथुन राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष धनलाभ और मान- सम्मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुधादित्य राजयोग मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। बातचीत की शैली में निखार आएगा। साथ ही इस दौरान सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। वहीं जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। साथ ही आपके नए लोगों के साथ संपर्क जुड़ेंगे। जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं उन्हें कोई नया साझेदार मिल सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

वृष राशि के जातकों को बुधादित्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से यह योग दूसरे भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपके कारोबार का विस्तार होगा। जो लोग मीडिया, लेखन, या कला के क्षेत्र से जुड़े हैं इस दौरान उनकी प्रतिभा देखने लायक होगी। वहीं वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही आपका धन कहीं फंसा हुआ है, तो वो मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को लाभ हासिल हो सकता है। साथ ही कुछ नए लोगों से मिलना भी होगा। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुधादित्य राजयोग का बनना तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से कहीं की यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं इस दौरान आप आध्यात्म से जुड़ेंगे। घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल